Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन जन की सरकार चार साल बेमिसाल थीम पर आयोजित होंगे कार्यक्रम! 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक जनपद में आयोजित में विभिन्न कार्यक्रम


हरिद्वार। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक जनपद में जन जन की सरकार चार साल बेमिसाल थीम पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमो को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए की जानी वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ऑनलाइन के माध्यम से सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम को भव्यता के साथ आयोजित किए जाने के लिए जिस स्तर से जो भी तैयारियां एवं व्यवस्था की जानी है, सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ पूर्ण कर ले।उन्होंने कहा कि जनपद का मुख्य कार्यक्रम 23 मार्च को ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा तथा विधानसभा,तहसील एवं  ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम ब्लॉकों में आयोजित किए जाएंगे जिसमें 24 मार्च को विकासखंड नारसन,भगवानपुर एवं खानपुर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा 25 मार्च को विकास खंड लक्सर,रुड़की एवं बहादराबाद में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।

जिलाधिकारी ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचने तथा पात्र  लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए ताकि संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने  यह भी निर्देश दिए है कि जनपद में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को वृहद स्तर पर चलाया जाए जिसके लिए उन्होंने जनपद में सभी ग्राम पंचायतों,नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, तहसील,नगर निगम एवं ब्लॉक स्तर पर सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी द्वारा जो भी निर्देश दिए गए है उसी के तहत सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर की जाए।उन्होंने कहा कि जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमो में राज्य सरकार द्वारा विगत चार वर्षों में किए गए विकास कार्यों एव जनहितकरी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करने के साथ साथ चिकित्सा शिविर,रक्तदान शिविर, दिव्यांनजनों के लिए कैंप का आयोजन किया जायेंगे तथा विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी स्टॉल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम,मैराथन दौड़ध्खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यक्रम जनपद में ऋषिकुल ऑडिटोरियम में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा,जिसमें माननीय प्रभारी मंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा नामित प्रतिनिधि द्वारा जनता को संबोधित किया जाएगा तथा जनपद देहरादून में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम को मुख्यमंत्री द्वारा अपरान्ह 12रू30 बजे संबोधित किया जाएगा,जिसका संजीव प्रसारण जनपदों में आयोजित किया जायेग।उन्होंने प्रदर्शनी हेतु स्टाल लगाए जाने के लिए एवं साउंड व्यवस्था के लिए अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देशित किया गया तथा कार्यक्रम की संजीव प्रसारण हेतु ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को निर्देशित किया गया,कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु नोडल अधिकारी जिला विकास अधिकारी को नामित किया गया।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो दायित्व एवं जिम्मेदारी जिस अधिकारी को दी गई है,वह सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल वर्मा, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी ,जिला शिक्षा अधिकारी अमित चन्द जिला मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ डी के चंद ,जिला प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरांग ,महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी, परियोजना निर्देशक उरेडा वाई एस बिष्ट,मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह सहित जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |