Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आखिरी टी20 जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने जीती सीरीज! न्यूजीलैंड की उड़ाई नींद


दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार (25 मार्च) को क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में खेला गया. मैच में अफ्रीका ने 33 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज को 3-2 से अपने नाम कर लिया. मुकाबले में अफ्रीका को जीत दिलाने में कॉनर एस्टरहुइजेन (Connor Esterhuizen) ने अहम योगदान दिया.

गौर करने वाली बात यह है कि कॉनर ने इस सीरीज के जरिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया. वह अपनी पहली ही सीरीज में छा गए. सीरीज के अंतिम मैच में कॉनर एस्टरहुइजेन ने सिर्फ 33 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 75 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 227.27 का रहा.

आखिरी मैच में ताबड़तोड़ पारी खेलने के लिए कॉनर एस्टरहुइजेन को 'प्लेयर ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया. इसके अलावा उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का भी अवॉर्ड दिया गया. कॉनर सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 50 की औसत और 145.98 के स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 75 रनों का रहा.

बात करें मुकाबले की, तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए अफ्रीका ने पूरा फायदा उठाते हुए 20 ओवर में 187/4 रन बोर्ड पर लगाए. कॉनर एस्टरहुइजेन सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे. इसके अलावा रुबिन हरमन ने 39 रनों की पारी खेली. इस दौरान न्यूजीलैंड के लिए बेन सियर्स ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने खाते में डाले. इसके अलावा जोश क्लार्कसन और जैकरी फाउल्क्स ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

फिर रन चेज के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 154/8 रन के स्कोर तक ही पहुंच सकी. टीम के लिए बेवॉन जैकब्स ने 19 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 36 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा दूसरा कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. कुल चार बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके. इस दौरान अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी, वियान मुल्डर और ओटनेल बार्टमैनय ने 2-2 विकेट लिए. बाकी एक विकेट कप्तान केशव महाराज ने अपने खाते में डाला.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |