Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आईपीएल 2026 के लिए बेंगलुरु पहुंचे विराट कोहली! जानें कब खेलेंगे पहला मैच


विराट कोहली (Virat Kohli) भी आईपीएल 2026 के लिए बेंगलुरु पहुंच गए हैं. 18 मार्च, बुधवार को कोहली के बेंगलुरु पहुंचने का वीडियो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया. वीडियो को बड़े ही फिल्मी अंदाज में बनाया गया. सभी टीमें आगामी सीजन के लिए तैयारियों को आखिरी रूप दे रही हैं. सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी.

फैस लंबे वक्त से कोहली के बेंगलुरु पहुंचने का इंतजार कर रहे थे. अब वह बेंगलुरु पहुंचकर आरसीबी के कैंप से जुड़ गए हैं. कोहली की वीडियो शेयर करते हुए आरसीबी ने कैप्शन में लिखा, "आपको उन्हें देखने की जरूरत नहीं है... बस यह जानने के लिए कि वह आ रहे हैं! कैलेंडर देखें. संकेत जरूर मिलेंगे."

28 मार्च, शनिवार से शुरू होने वाले टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जिसमें विराट कोहली खेलते हुए दिखाई देंगे. लिहाजा 2026 आईपीएल के पहले ही मैच में फैंस को विराट कोहली का जलवा देखने को मिलेगा.

पिछले सीजन यानी 2025 के आईपीएल में कोहली ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 15 मैचों की 15 पारियों में 54.75 की औसत और 144.71 के स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले थे, जिसमें हाई स्कोर 73* रनों का रहा. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह इस सीजन कैसा प्रदर्शन करते हैं.

बात करें कोहली के आईपीएल करियर की, तो उन्होंने अब तक 267 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 259 पारियों में बैटिंग करते हुए कोहली ने 39.54 की औसत और 132.85 के स्ट्राइक रेट से 8661 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 63 अर्धशतक निकल चुके हैं, जिसमें हाई स्कोर 113* रनों का रहा. कोहली 2008 यानी आईपीएल के पहले सीजन से ही आरसीबी के लिए खेल रहे हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |