Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

2000 करोड़ का रिकॉर्ड बनाने जा रहा साउथ का ये सुपरस्टार! मच सकती है सनसनी


थलपति विजय की मच अवेटेड फिल्म 'जन नायगन' पहले 9 जनवरी को रिलीज होनी थी लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन (CBFC) के पास से फिल्म को सर्टिफिकेशन ना मिलने के कारण ये रिलीज नहीं हो पाई. अभी भी इसे सर्टिफिकेशन नहीं मिला है जिसके चलते इसकी रिलीज टाल दी गई है. हालांकि कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 'जन नायगन' मई महीने में बड़े पर्दे पर आ सकती है. वहीं ये फिल्म जब भी रिलीज होगी तब इतना तो तय है कि ये थलपति विजय के फिल्मी करियर को एक नई ऊंचाई पर जरूर ले जाएगी. इसी के साथ एक्टर को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफ़िस पर कोविड के बाद एक बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. जानते हैं ये अचीवमेंट क्या हो सकता है?

कोविड के बाद विजय की फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
  • बता दें कि थलपति विजय ने कोविड के बाद रिलीज़ हुई अपनी फिल्मों से दुनिया भर में 1500 करोड़ का आंकड़ा पार किया है.
  • एक्टर की महामारी के बाद की पारी 'बीस्ट' से शुरू हुई थी. हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी लेकिन इसने वर्ल्डवाइड 218.69 करोड़ की कमाई की थी.
  • इसके बाद एक्टर की फिल्म 'वारिसु' आई और मिले-जुले रिव्यू के बावजूद इस फिल्म ने कुल 299.2 करोड़ की कमाई की.
  • इसने बाद एक्टर की तीसरी फिल्म 'लियो' ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया और इसने कुल 606.42 करोड़ की भारी-भरकम कमाई की थी.
  • इसी के साथ ये विजय के करियर की अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म भी बन गई,
  • उनकी पिछली रिलीज़ 'द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम' भी सक्सेसफुल रही थी इसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 458.44 करोड़ की कमाई की थी..
'जन नायगन' विजय के करियर को नई ऊंचाई पर ले जाएगी
बता दें कि थलापति विजय की कोविड के बाद रिलीज हुई फ़िल्मों ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफ़िस पर कुल 1582.75 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है. इसलिए, 2000 करोड़ रुपये का मील का पत्थर छूने के लिए उन्हें अब 417.25 करोड़ रुपये और चाहिए. ये आंकड़ा एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'जन नायगन' के साथ हासिल किया जा सकता है.

'जन नायगन' को विजय की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है. दरअसल इसके बाद अब वह पूरी तरह राजनीति पर ध्यान देंगे. यही वजह है कि फैंस अपने फेवरेट स्टार की आखिरी फिल्म को लेकर काफी इमोशनल भी हैं और इसे लेकर काफी हाईप भी बना हुई है. सीबीएफसी से जुड़ी दिक्कतों से पहले, इस फिल्म को विदेशों में प्री-सेल्स में ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जो एक शानदार शुरुआत का सिग्नल है. फ़िल्म को लेकर जिस तरह की एक्साइटमेंट है. उसे देखते हुए यह अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तमिल फ़िल्मों में से एक बन सकती है.

वहीं अगर इसे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो भी 'जना नायगन' दुनिया भर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. ऐसे में, थलपति विजय के पास कोविड के बाद के दौर में अपनी इस आखिरी फ़िल्म के साथ कुल मिलाकर 2000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा छूने का एक मज़बूत मौका है. हालांकि देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म रिलीज होने के बाद कैसा परफॉर्म कर पाती है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |