Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

‘धुरंधर द रिवेंज’ से पहले 1000 स्क्रीन पर फिर रिलीज हुई ‘धुरंधर’


आदित्य धर की फ़िल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद से ही सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाली फ़िल्मों में से एक रही है. इस स्पाई थ्रिलर ने रिलीज के बाद हफ़्तों तक बॉक्स-ऑफ़िस पर अपना दबदबा बनाए रखा और जमकर कमाई की. अब महीनों बाद भी, इस फिल्म को लेकर चर्चा धीमी नहीं पड़ी है, इसकी एक वजह ये भी है कि मेकर्स अह इसके दूसरे चैप्टर, 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ कर रहे हैं. धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट के बीच ब्लॉकबस्टर धुरंधर एक बार फिर सिनेमाघरों मे रिलीज होने जा रही है.

बता दें कि 'धुरंधर द रिवेंज' के रिलीज होने से पहले आदित्य धर द्वारा निर्देशित सुपर ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर के पहले चैप्टर की कहानी को दर्शक फिर से सिनेमाघरों में एक्सपीरियंर कर सकते हैं. जी हां सीक्वल से पहले 'धुरंधर' 13 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में वापसी कर रही है. रणवीर सिंह ने इंस्टा पर इसे लेकर पोस्ट भी किया है. एक्टर ने लिखा है, “ तूफ़ान से पहले... आंधी आएगी, असली धुरंधर 13 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में वापसी कर रही है! सबसे बड़ी री-रिलीज़ - 1000 से ज़्यादा स्क्रीन्स पर 1250 से ज़्यादा शो. बदले से पहले... इस ज़बरदस्त कहानी का एक्सपीरियंस एक बार फिर बड़े पर्दे पर करें!

बता दें कि 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकारों की टोली ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं. मेकर्स के इस फैसले से फ़्रैंचाइज़ी के फ़ैन्स को अगले चैप्टर को देखने से पहले, बड़े पर्दे पर पहले पार्ट की कहानी को फिर से देखने का मौका मिल गया है. हालांकि 'धुरंधर' पहले से ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है, लेकिन इसके दोबारा रिलीज़ होने से दर्शकों को सिनेमाघरों में एक बार फिर इसके एक्शन का ज़बरदस्त अनुभव करने का मौका मिलेगा. साथ ही उम्मीद है कि ये एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर कमाई की सुनामी ले आएगी.

दिसंबर 2025 में रिलीज होने पर 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर बमफाड़ कमाई की थी. इसने सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में 1,305.35 करोड़ का भारी ग्रॉस कलेक्शन किया थी. इस आंकड़े में भारत से 1,005.85 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और विदेशों से 299.50 करोड़ की कमाई शामिल है. घरेलू नेट कमाई के मामले में, फिल्म ने 838.50 करोड़ कमाए थी.

वहीं धुरंधर का दूसरा चैप्टर, जिसका नाम 'धुरंधर: द रिवेंज' है, 19 मार्च, 2026 को दुनिया भर में रिलीज़ किया जाएगा. ग्लोबल लॉन्च से एक दिन पहले, 18 मार्च को, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में स्पेशल प्रीमियर शो भी आयोजित किए जाएंगे. 'धुरंधर: द रिवेंज' को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है, और इसे ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने को-प्रोड्यूस किया है. ये 19 मार्च, 2026 को दुनिया भर में पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ होगी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |