Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में काट दिया बवाल, तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड


रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' रिलीज होने से पहले ही इतिहास रच रही है. आदित्य धर की इस मच अवेटेड सीक्वल को 19 मार्च को रिलीज किया जा रहा है. वहीं इसके पेड प्रीव्यू शोज 18 मार्च को हो रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि 'धुरंधर 2' बॉलीवुड की सबसे तेजी से रिलीज़ होने वाली सीक्वल है, जो पहली फ़िल्म की रिलीज के महज़ 100 से कुछ ज़्यादा दिनों के भीतर ही आ रही है. इसका पहला पार्ट 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इन सबके बीच 'धुरंधर 2: द रिवेंज' या 'धुरंधर 2' की धमाकेदार एडवांस बुकिंग हो रही है. चलिए यहां जान लेते हैं इस फिल्म ने प्री सेल में कितना कलेक्शन कर लिया है?

सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज़ से पहले ही, धुरंधर 2 ने अपने ओपनिंग डे और पेड प्रीव्यू के लिए देश भर के मल्टीप्लेक्स चेन में लगभग 6 लाख टिकट बेच दिए हैं. इससे यह एक्शन थ्रिलर फ़िल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों में से एक, बाहुबली 2 (हिंदी) की लीग में शामिल हो गई है. फ़िल्म के ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से ज़्यादा कमाने की उम्मीद है और अगर ऐसा होता है, तो यह 2026 की पहली ऐसी फ़िल्म होगी जिसकी शुरुआत इतनी ज़बरदस्त होगी.

'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने रिलीज से पहले ही इतिहास रचना शुरू कर दिया है. इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसने बाहुबली 2 (हिंदी) के एडवांस बुकिंग में 6.50 लाख टिकट के रिकॉर्ड को धूल चटा दी है. इसी के साथ ये सबसे ज्यादा प्री सेल करने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है. इसने इन फिल्मों के प्री सेल टिकट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है.

दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में 'धुरंधर 2: द रिवेंज' भारी मांग को देखते हुए, सिनेमाघर मालिकों ने आधी रात के बाद के शो भी जोड़े हैं. इससे फ़िल्म के कारोबार को फ़ायदा होगा और उम्मीद है कि यह अब तक के सभी ओपनिंग रिकॉर्ड को चुनौती देगी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |