Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हैदराबाद में फिल्मी अंदाज में बड़ी लूट! मिर्ची पाउडर डालकर 1 करोड़ उड़ा ले गए बदमाश


तेलंगाना के मेडचल मल्कानगिरी के कूकटपल्ली थाना क्षेत्र में सोमवार (16 मार्च 2026) की देर रात डकैती की वारदात हुई जो सीधे किसी बॉलीवुड थ्रिलर की स्क्रिप्ट से मिलती-जुलती लगती है. अज्ञात बदमाशों ने दो व्यक्तियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर उनसे 1 करोड़ की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए.

पुलिस के अनुसार बहादुरपुरा निवासी अज़ामुद्दीन और कुस्रुफ नामक दो व्यक्ति बाइक पर बहादुरपुरा से जीडीमेटला की ओर जा रहे थे. जैसे ही वे कूकटपल्ली ACP दफ्तर के पास पहुंचे, मोटरसाइकिलों पर सवार 4 अज्ञात हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और अचानक उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया. बदमाशों ने बेहद सुनियोजित तरीके से काम किया पहले शिकार को अंधा किया, फिर नकदी से भरा बैग छीना और तुरंत फरार हो गए. पीड़ित कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बदमाश भीड़ में गुम हो चुके थे

पुलिस को संदेह है कि लूटी गई रकम हवाला से जुड़ी हो सकती है. यह संदेह इसलिए और गहरा हो जाता है क्योंकि दो आम आदमी बाइक पर इतनी बड़ी नकदी लेकर रात में क्यों चल रहे थे यह सवाल अपने आप में जांच का केंद्र बन गया है. पुलिस की नजर इस पहलू पर टिकी है कि क्या हमलावरों को पहले से इस रकम और उसकी आवाजाही की जानकारी थी. अगर ऐसा है, तो यह महज एक मौकापरस्त डकैती नहीं बल्कि एक पूर्व नियोजित, भीतरी सूचना पर आधारित वारदात है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने 4 विशेष टीमें गठित की हैं जो आरोपियों का पता लगाने में जुटी हैं. CCTV फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है. ACP दफ्तर के ठीक पास यानी पुलिस की नाक के नीचे इस वारदात को अंजाम देना बदमाशों की निडरता और रेकी की गहराई दोनों को दर्शाता है. यह वारदात हैदराबाद में मिर्ची पाउडर का इस्तेमाल कर लूट की एक बढ़ती घटना को भी रेखांकित करती है. कुछ ही दिन पहले करीमनगर में भी बदमाशों ने एक RMP डॉक्टर पर मिर्ची पाउडर फेंककर सोने की चेन और नकदी लूटी थी, जिसमें पांच आरोपी गिरफ्तार हुए थे. सस्ती, आसानी से उपलब्ध और तेज असर करने वाली मिर्ची पाउडर अब अपराधियों का पसंदीदा हथियार बनती जा रही है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |