Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः 14-15 मार्च को एसआई भर्ती लिखित परीक्षा, 15 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा


बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 14 व 15 मार्च को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे तक तथा अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी।

परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। तैयारियों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में बैठक की।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराएं। परीक्षा केंद्रों के आसपास 10 से 12 एंबुलेंस तैनात रखने, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सभी केंद्रों पर प्रवेश और निकास के लिए एक ही गेट रखने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा परीक्षार्थियों के मोबाइल व अन्य सामान रखने के लिए स्टोर रूम की व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई, बिजली, पंखे और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों से एक किलोमीटर के दायरे में स्थित साइबर कैफे और फोटोस्टेट की दुकानों को 14 व 15 मार्च को बंद रखा जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, एडीएम अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |