Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः महिला आयोग की सदस्य 13 मार्च को विकास भवन में करेंगी महिला जनसुनवाई


प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनपद प्रतापगढ़ आ रहीं है। दिनांक 12 मार्च को महिला आयोग की सदस्य पूर्वान्ह 11 बजे विधानसभा विश्वनाथगंज के ग्राम तेजगढ़ में 7वॉ विशाल अवसान माता पूजन महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। अपरान्ह 1.30 बजे बाबा घुइसरनाथधाम जायेंगी जहां पर दर्शन पूजन करेंगी। अपरान्ह 4.30 बजे इण्टरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल रंजीतपुर चिलबिला जायेंगी जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगी। अपरान्ह 6.20 बजे महिला आयोग की सदस्य निरीक्षण भवन प्रतापगढ़ आयेंगी।

दिनांक 13 मार्च 2026 को महिला आयोग की सदस्य विकास भवन सभागार में पूर्वान्ह 11 बजे महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षाध्महिला जनसुनवाई करेंगी एवं उसके उपरान्त सम्बन्धित अधिकारियों के  साथ समीक्षा बैठक करेंगी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |