Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः अपर आयुक्त का सराहनीय कार्य ! 12 राज्यों में गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रही लक्ष्य फाउंडेशन


पीलीभीत। लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन द्वारा जनपद में प्रतिभा सम्मान, कैरियर गाइडेंस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

रविवार को राम प्रसाद हायर सेकेंडरी स्कूल, टाह पौटा के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक एवं भारत सरकार में अपर आयुक्त अमरपाल सिंह लोधी (आईआरएस) मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों में उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को भी शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

फाउंडेशन के संस्थापक अमरपाल सिंह लोधी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब और अनाथ बच्चों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाना है। उन्होंने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया और जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

अमरपाल सिंह लोधी ने बताया कि लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन के माध्यम से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्रों को आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया जाता है। इसके अलावा लक्ष्य कोचिंग सेंटर के जरिए गरीब परिवारों के बच्चों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क पाठ्यक्रम, नोट्स और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि संस्था वर्तमान में देश के 12 राज्यों और उत्तर प्रदेश के लगभग 56 जिलों में सक्रिय है तथा अब तक 47 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा में सहायता कर चुकी है। संस्था का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को शिक्षा में समान अवसर दिलाना है।इस अवसर पर सैकड़ों छात्र-छात्राएं, अभिभावक और क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |