अमेठी: रुद्रेश त्रिपाठी का इंस्पायर मानक अवार्ड में चयन! मॉडल निर्माण के लिए मिले 10 हजार रुपयेे
March 11, 2026
अमेठी। सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, केशव नगर अमेठी के कक्षा षष्ठ के छात्र रुद्रेश त्रिपाठी का चयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठानदृभारत द्वारा आयोजित इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। इंस्पायर मानक योजना के तहत चयनित छात्र रुद्रेश त्रिपाठी को अपने वैज्ञानिक मॉडल के निर्माण के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई है, जिससे वह अपने नवाचारी विचार को मॉडल के रूप में विकसित करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय ने रुद्रेश त्रिपाठी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा और छात्र को शुभकामनाएं दीं।
