चुनार/मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में शुक्रवार को थाना चुनार पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में उप निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांर्तगत भरपुर तिराहे के पास से अभियुक्त चमन तिवारी पुत्र नागेन्द्र तिवारी निवासी भरपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 10.90 ग्राम अवैध हेरोईन (अनुमानित कीमत 02 लाख) बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
