हाथरसः पुलिस द्वारा सट्टे की खाई-बाडी करते हुये 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 775- रुपये नगद व पेन, पर्चा सट्टा, बरामद
March 29, 2026
हाथरस। पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जुआध्सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सट्टे की खाई-बाडी करते हुये 01 अभियुक्त को ग्राम ईकबालपुर अम्बेडकर मूर्ति से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे 775ध्- रूपये नगद व पर्चा सट्टा बरामद हुए है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
