सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक डाक्टर मोहन भागवत द्वारा लखनऊ दो दिवसीय प्रवास के दौरान हिन्दू परिवार को कम-से-कम तीन बच्चे पैदा करने की नसीहत पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्वांचल नव निर्माण मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने कहा कि मोहन भागवत को जनसंख्या वृद्धि करने की अपील करने की बजाय मंहगाई कम करने और रोजगार बढ़ाने की बात करनी चाहिए जनहित में। गिरीश पाण्डेय ने कहा आज बच्चों के पालन-पोषण, बच्चों की शिक्षा चिकित्सा का खर्च इतना ज्यादा है कि बेरोजगार युवा पीढ़ी जिम्मेदारी लेने में खुद को अक्षम महसूस करते हुए कम बच्चों की प्लानिंग कर रहा है। आज बगैर किसी कानूनी दबाव के लोग कम बच्चे अच्छे का राग सिर्फ बढ़ती मंहगाई और घटता रोजगार ही जनसंख्या वृद्धि में मुख्य रूप से बाधक है। गिरीश पाण्डेय ने कहा कि मोहन भागवत जी यदि वास्तव में जनसंख्या वृद्धि में हो रही कमी को लेकर चिंतित हैं तो सरकार से शिक्षा और चिकित्सा की निशुल्क सभी को समान व्यवस्था सुनिश्चित कराएं, जनसंख्या अपने आप बढ़ने लगेगी।
!doctype>
