Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: सपा ने अंतिम बजट को जन विरोधी बजट बताते हुए काला गुब्बारा उड़ा कर विदाई बजट किया।

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदेश की भाजपा सरकार के अंतिम बजट को जन विरोधी बजट बताते हुए काला गुब्बारा उड़ा कर विदाई बजट किया गया, नेतृत्व कर रहे सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि ये आखिरी भाजपा सरकार है और आखिरी विदाई बजट है, यह बजट आसमान में उड़ता हुआ बजट है, धरातल पर नहीं है, आज किसान नौजवान परेशान है, नौकरी गायब है, प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार, जनता के साथ कपट लीला बंद करे ये बजट में सोनभद्र को कुछ नहीं दिया गया, आज जिला अस्पताल मेडिकल कालेज में, समाजवादी सरकार में बनाए गए ट्रामा सेंटर, वर्न यूनिट बंद पड़ा हुआ है, और व्यापारी वर्ग परेशान है, आज नौकरियां संविदा पर दिया जा रहा है दुर्भाग्य पूर्ण, है कि हाई कोर्ट, इलाहाबाद, में 6, जजों की नौकरियां संविदा पर दिया गया, केंद्र की सरकार ने वादा किया था कि हर साल दो करोड़ नौकरी, इनका वादा केवल हवा हवाई है, इस मौके पर, सपा नेता मनीष त्रिपाठी, सुरेश अग्रहरी, फरीद अंसारी, दीपक भारती, जुनैद अंसारी अरविंद पटेल, मुन्ना कुशवाहा, अर्जुन खरवार मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |