Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायसः भव्य भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़


जायस/अमेठी। जनपद के तिलोई विकासखंड अंतर्गत कूरा नारायनपुर गांव में स्थित भगवान शिव भोले शंकर जी के मंदिर परिसर में श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ भंडारे का आयोजन किया गया अगर देखा जाये तो एक वर्ष पूर होने पर वर्ष गाठ के रूप मे ये कार्यक्रम  रखा गया है। आयोजक श्री सहदेव प्रसाद पाण्डेय व पत्नी प्रतिभा पाण्डेय जेष्ठ पुत्र दुर्गेश कुमार पाण्डेय एंव छोटे अनुज रहे योगेश कुमार पाण्डेय के मुताबिक शिवभोले का प्रसाद हर वर्ष प्रभु इच्छा के अनुसार वितरण होता रहेगा वही सरल स्वभाव के रहे सहदेव पाण्डेय जी व व्यवहार कुशल पुत्र दुर्गेश पाण्डेय जी आने वाले सभी भक्तो को भाव दिल से स्वागत के साथ प्रसाद ग्रहण करने के लिये अग्रह करते रहे।   इस धार्मिक आयोजन में गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया इस आयोजन को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर जी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन समिति द्वारा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से भंडारे का संचालन  देर रात्रि तक  चलता आयोजकों ने बताया कि विगत वर्ष मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यहां भव्य शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया था। हालांकि इस वर्ष शोभायात्रा नहीं निकाली गई। इसी तरह ईश्वर की कृपा बनी रही तो भविष्य में प्रत्येक वर्ष इसी तरह भंडारे का आयोजन किया जाता रहेगा। आयोजन के दौरान पूरे गांव में धार्मिक व भक्तिमय माहौल बना रहा। सभी भक्तो ने प्रसाद ग्रहण कर शिव भोले का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |