Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: संवासनियों के चेहरे पर मुस्कान लौटाती डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल! नारी निकेतन की संवासनियों को सिटी पार्क में कराया भ्रमण, सकारात्मक वातावरण सृजन की दिशा में जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण कदम


देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा राजकीय महिला कल्याण ए वं पुनर्वास केन्द्र नारी निकेतन की संवासनियों को शहर के सिटी पार्क में भ्रमण कराया गया। जिला प्रशासन की इस संवेदनशील एवं मानवीय पहल का उद्देश्य नारी निकेतन में निवासरत महिलाओं को सकारात्मक, खुला एवं प्राकृतिक वातावरण प्रदान करना तथा उनके मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना रहा।

भ्रमण के दौरान संवासनियों ने पार्क के प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली, स्वच्छ वातावरण तथा खुले आसमान के नीचे समय व्यतीत करते हुए अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान  ने संवासनियों डांस आदि एक्टिविटी कर आनंद लिया।  संवासनियों को सिटी पार्क में ही दिन का भोजन कराया गया। लंबे समय बाद बाहरी वातावरण से जुड़ाव मिलने पर उनके चेहरों पर संतोष एवं आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से झलक रहा था। इस अवसर पर संवासनियों ने सामूहिक रूप से टहलना, आपसी संवाद, हल्की मनोरंजक गतिविधियों तथा प्रकृति के बीच समय बिताकर मानसिक सुकून का अनुभव किया।

जिला प्रशासन का मानना है कि ऐसे कार्यक्रम न केवल मनोरंजन के साधन हैं, बल्कि पुनर्वास प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी हैं। बाहरी दुनिया से सकारात्मक संपर्क स्थापित होने से स्वासनियों में आत्मबल, आशा तथा सामाजिक समायोजन की भावना विकसित होती है। इस पहल से नारी निकेतन के वातावरण में भी उल्लेखनीय सकारात्मक परिवर्तन देखा जा रहा है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं उपस्थित कार्मिकों ने स्वासनियों के साथ आत्मीय संवाद कर उनकी आवश्यकताओं, समस्याओं एवं सुझावों को भी जाना। प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया कि भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि नारी निकेतन में रहने वाली महिलाओं को सामान्य जीवन की अनुभूति हो सके और उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि समाज के कमजोर एवं संवेदनशील वर्गों के प्रति प्रशासन की जिम्मेदारी केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें सम्मानजनक, स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर करना भी उतना ही आवश्यक है। नारी निकेतन की संवासनियों के लिए यह पहल उसी दिशा में एक छोटा सा प्रयास है। जिला प्रशासन की इस पहल से नारी निकेतन के वातावरण में सकारात्मकता, उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ है, जो भविष्य में उनके पुनर्वास एवं सामाजिक पुनर्स्थापन में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट,अधीक्षिका सोनल राणा व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |