Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्यवाही निरंतर जारी! जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा है अतिक्रमण हटाओ अभियान


हरिद्वार । जनपद में किसी भी क्षेत्र में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस को अपने अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण के विरुद्ध आवश्यक  कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ  ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज उनके  नेतृत्व में नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रुड़की तहसील रोड, गंग नहर कोतवाली से स्टेशन रोड और मालवीय नगर चैक से रेलवे स्टेशन तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया  तथा राष्ट्रीय राजमार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान 22 लोगों के चालान करते हुए 41 हजार का अर्थ दंड वसूला गया निरीक्षण के दौरान तहसील, नगर निगम एवं पुलिस की टीम मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |