आगरा। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कैंप कार्यालय में आए सम्मानित नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई। डॉ. भदौरिया ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण उनकी प्राथमिकता है और आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
