Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीजेपी सांसद ने दिया नोटिस! राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता होगी खत्म?


बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने की मांग करते हुए लोकसभा में प्रस्ताव दिया है. यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते और केंद्रीय बजट को लेकर सरकार पर तीखे हमले किए हैं.

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने लोकसभा में एक प्रस्ताव पेश किया है. उनका आरोप है कि राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं. दुबे ने कहा कि उन्होंने अपने प्रस्ताव में मांग की है कि इस मामले पर चर्चा हो, राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त की जाए और उन्हें जीवन भर चुनाव लड़ने से रोका जाए. हालांकि, दुबे ने साफ किया कि राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा कि यह एक स्वतंत्र प्रस्ताव है, जिसमें गांधी को संसद से निलंबित करने की मांग की गई है.

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन नहीं लाएगी सरकार. राहुल गांधी द्वारा कल दिए भाषण को एक्सपंज कराया जाएगा क्योंकि राहुल गांधी ने जो आरोप लगाए उनको ऑथेंटिकेट नहीं किया.

निशिकांत दुबे ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि उन्होंने अपने प्रस्ताव में आरोप लगाया है कि राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस जैसे बाहरी ताकतों के समर्थन से देश को गुमराह कर रहे हैं.

बुधवार को लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में सरकार ने देश के हितों से समझौता किया है. उन्होंने कहा कि सरकार खुद मानती है कि दुनिया इस समय अस्थिर दौर से गुजर रही है, जहां ऊर्जा और वित्त को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके बावजूद, उनके मुताबिक, भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े अहम फैसलों में अमेरिका को ज्यादा प्रभाव दिया है.

बीजेपी के कई नेताओं ने राहुल गांधी के भाषण की आलोचना की और उसे ‘अपरिपक्व’ बताया. उनका कहना है कि विपक्ष देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |