बागलकोट में सांप्रदायिक तनाव, पत्थरबाजी के बाद हिंदू कार्यकर्ताओं ने मस्जिद के पास ठेलों में आग लगाई
February 20, 2026
शिवाजी जयंती जुलूस पर पत्थरबाजी और दो समुदायों के बीच हुई हिंसा के बाद बागलकोट शहर में तनाव व्याप्त है, हिंदू कार्यकर्ताओं ने मस्जिद के पास रखे ठेलों में आग लगा दी, जिसके बाद तनाव बढ़ गया है। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हालात को काबू में किया। तनाव को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
मिली जानाकारी के मुताबिक गुरुवार देर शाम शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर मराठा समुदाय ने एक बड़ा जुलूस निकाला। किले के अंबाभवानी मंदिर से शुरू हुआ शिवाजी महाराज का जुलूस मेन रोड से होते हुए बसवेश्वर सर्कल के लिए निकला और फिर वल्लभभाई चौक से होते हुए किले की ओर बढ़ने लगा, आरोप है कि जुलूस जब वहां बनी एक मस्जिद के बाहर पहुंचा तो DJ की आवाज को तेज कर दिया गया और वहीं रुककर लोग नारेबाजी करने लगे और नाचने लगे। जब मस्जिद में मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया, हालांकि मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने मस्जिद के अंदर जाकर वहां मौजूद मुस्लिम युवकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन इस बीच किसी शरारती तत्व से जुलूस की तरफ चप्पल फैंक दी जिससे माहौल बिगड़ गया इसके बाद कुछ बदमाशों ने मस्जिद के अंदर से जुलूस पर पत्थर फेंके। देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया और दोनों समुदाय आपस में भिड़ गए।
