Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान का प्रियंका गांधी ने दिया तीखा जवाब


असम विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमिटी की चेयरपर्सन व कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "मेरी सोच है कि ऐसी चीज़ों का हमें राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ज़ुबीन गर्ग की जब मृत्यु हुई तो हम सबने देखा कि असम की जनता उनसे कितना प्रेम करती है... ज़ुबीन गर्ग असम की आत्मा की आवाज़ थे, असम की अभिव्यक्ति थे... उनके हर गाने में प्रेम, एकता, असम की अस्मिता थी। हम भी उसी चीज़ के लिए लड़ रहे हैं, हमारी लड़ाई असम की संस्कृति, सभ्यता बचाने की है...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर उन्होंने कहा, "चुनाव के समय दो तरह के नेता होते हैं एक जो बताते हैं कि वे जनता के लिए क्या करना चाहते हैं... दूसरे, ध्रुवीकरण कराओ, एक-दूसरे से लड़ाओ, किसी के परिवार पर आक्रमण करो। हमारी यह राजनीति न कभी रही है और न रहेगी। जिस तरह गौरव गोगोई और उनके परिवार पर आक्रमण हो रहा है मुझे लगता है कि यह एक उदाहरण होना चाहिए कि ऐसी राजनीति गलत है..."

असम विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "...स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य भी अलग-अलग जगहों पर गए हैं और लोगों से बात की है... जनता देख रही है कि कैसे असम की सारी संपत्ति, असम के लोगों की संपत्ति, बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दी जा रही है। यहां के लोग यह जानते हैं। हमारे नेता ने यह दिखाने के लिए एक पैम्फलेट तैयार किया है कि क्या हो रहा है।"

प्रियंका गांधी अपनी दो दिन के दौरे पर गुरुवार को गुवाहाटी पहुंची हैं। उन्होंने राज्य की हिमंता बिस्वा सरमा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने हिमंता सरकार के खिलाफ 20-सूत्रीय 'जनता का आरोप-पत्र' नाम से चार्जशीट जारी की। ये दस्तावेज़ असम विधानसभा चुनावों से पहले तैयार किया गया है, जिसमें राज्य के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार पर भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज, बेरोजगारी, नफरत और जनता की उपेक्षा के आरोप लगाए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |