लखनऊ। आलमबाग, आशियाना पुलिस ने बुधवार को पैथलाजी संचालक पिता की हत्या मामले मे खुलासा करते हुए आरोपित मृतक के बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी रायफल,कारतूस और खोखे,दो चाकू और दो आरी, खून से सने कपड़े, बिस्तर और अन्य सामान शव के अवशेष विभिन्न स्थानों से बरामद कर आरोपी को हत्या, साक्ष्य मिटाने और आर्म्स एक्ट की धारा मे दर्ज मुकदमे के तहत कारवाई कर जेल भेज दिया है। बेटे ने पिता को राइफल से मारी गोली,साक्ष्य मिटाने के लिये पिता के शव कोअलग-अलग स्थानों पर लगाया ठिकानेआशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया थाना क्षेत्र के एलडीए कॉलोनी सेक्टर एल निवासी अक्षत प्रताप सिंह ने पुलिस पूछताछ मे बताया उसने पिता मानवेन्द्र सिंह की गोली मारकर हत्या करने के बाद
साक्ष्य मिटाने के लिये पिता के शव को क्षत-विक्षत कर अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगाने के लिये घर में रखे नीले प्लास्टिक ड्रम में शव का हिस्सा छिपा अन्य अंगों को नादरगंज क्षेत्र के पास नहर किनारे झाड़ियों में फेंके हत्या में प्रयुक्त चाकू और आरी को ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे ट्रैक के पास कूड़े में फेंके थे। नीट परीक्षा और मेडिकल पढ़ाई को लेकर पिता पुत्र मे था विवाद पुलिस पूछताछ मे पिता के हत्यारे बेटे अक्षत ने पुलिस पूछताछ मे पिता मानवेन्द्र सिंह की गोली मारकर हत्या की बात कबूल करते हुए नीट परीक्षा और मेडिकल पढ़ाई को लेकर उसके पिता के बीच चल रहे विवाद के चलते 20 फरवरी को पिता की लाइसेंसी रायफल से गोली चला चलाने की बात कबूल की है।
आशियाना पुलिस के अनुसार पिता मानवेन्द्र सिंह की हत्या की घटना को छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने 21 फरवरी 2026 को स्वयं अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना आशियाना में दर्ज कराई। गुमशुदगी संख्या 06ध्2026 के तहत मामला दर्ज हुआ। पूछताछ के दौरान युवक के बयान संदिग्ध पाए गए। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
.jpg)