लखनऊ: खाताधारक के गूगल पे से ठगों ने उडाए 60 हजार रूपये, मुकदमा दर्ज
February 25, 2026
लखनऊ। आलमबाग, कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे रहने वाले एक बैंक खाताधारक ने ठगो ने निशाना बना उसके गूगल पे से 60 हजार रूपये पार कर हडप लिये। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित खुशी विहार, कनौसी निवासी सतिन्दर पाल सिंह, पुत्र स्वर्गीय सेवा सिंह, ने बताया बीते 14 फरवरी की रात्रि उनके गूगल पे खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने बैंक शाखा सहित स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर मंगलवार को आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच कारवाई की जा रही है।
.jpg)