अमेठीः डॉक्टरेट (विद्या-वाचस्पति) की मानद उपाधि एवम् जयशंकर प्रसाद सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. शरद
February 25, 2026
अमेठी। जनपद के टीकरमाफी निवासी दैनिक समाचारपत्र सहारा जीवन के सम्पादक संतोष कुमार श्रीवास्तव के अनुज चर्चित कवि एवम् साहित्यकार डॉ.शरद श्रीवास्तव के काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा डॉक्टरेट (विद्या-वाचस्पति) की मानद उपाधि एवम् विश्व हिंदी शोध संवर्धन अकादमी ,वाराणसी द्वारा जयशंकर प्रसाद सम्मान से सम्मानित होने पर संपूर्ण अमेठी परिक्षेत्र में खुशी की लहर है। ध्यातव्य है कि डॉ.शरद यू.पी.कॉलेज,वाराणसी में सपत्नीक कार्यरत हैं।विगत तीन दशकों से अंग्रेजी विषय के अध्ययन-अध्यापन के साथ ही एक लम्बे समय से अपने गीतों,मुक्तकों,कविताओं,अंग्रेजी साहित्य की कविताओं के काव्यानुवादों एवम् साहित्यिक कार्यक्रमों के संयोजन एवम् विशिष्ट संचालन शैली के माध्यम से साहित्य को अभूतपूर्व सामर्थ्य प्रदान कर रहे हैं। इसके पूर्व में भी डॉ.शरद अनेकों साहित्यिक सम्मानों से सम्मानित हुए हैं।संपूर्ण क्षेत्रवासी इनकी विशिष्ट उपलब्धियों पर गर्व की अनुभूति करते हुए सतत् शुभकामनाएं दे रहे हैं।
.jpg)