शादी के बाद पहली बार साथ दिखे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंड, झुककर किया पैपराजी को नमस्ते
February 27, 2026
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल में से एक एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध चुके हैं. शादी के बाद ये दोनों पहली बार साथ में स्पट हुए. बीते दिन ही शादी की सारी रस्में पूरी करने के बाद कपल अब उदपुर से निकल चुका है. इसी दौरान दोनों साथ उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं. जिनको देखने के लिए फैंस भी काफी बेसब्र थे.
रश्मिका और विजय शादी के बाद पहली बार उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं. इस दौरान दोनों बेहद खुश नजर आए और उन्होंने मीडिया के सामने खुद आकर पोज भी दिए. इस दोरान दोनों की जोड़ी बहुत प्यारी लग रही थी. रश्मिका और विजय ने ना केवल खुशी- खुशी पोज दिए बल्कि पैपराजी के सामने दोनों हाथ जोड़कर नमस्ते करते हुए भी दिखे.
इस दौरान रश्मिका मंदाना लाल रंग का बेहद खूबसूरत अनारकली सूट पहनी हुई थी. उनकी मांग में सिंदूर और हाथ में लाल चूड़ियां भी नजर आईं. फुल स्लीव्स वाला ये हैवी एम्ब्रॉयडरी के साथ सूट बेहद खूबसूरत लग रहा था. तो वहीं रश्मिका के चेहरे पर नई दुल्हन वाला ग्लो भी साफ नजर आया. तो वहीं विजय देवरकोंडा भी आइव ब्लू कुर्ता पायजामा कुर्ता में बेहद हैंडसम नजर आए.
