Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत खड़क्यासेम के युवा कल्याण खेल मैदान पुरोला में हुआ भव्य शिविर का आयोजन! अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ, जनभागिता और सुशासन से हो रहा सीधा संवाद


उत्तराखड । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशो के क्रम में और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में संचालित विशेष अभियान श्जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारश् के अंतर्गत आज विकासखंड पुरोला की न्याय पंचायत खड़क्यासेम के युवा कल्याण खेल मैदान पुरोला में भव्य बहुउद्देशीय शिविरध्जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में ब्लॉक प्रमुख पुरोला निशिता शाह, उपजिलाधिकारी मुकेश चन्द रमोला की उपस्थिति में विभागों के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाया।

शिविर में कुल 05 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करते हुए शेष जटिल समस्याओं के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

न्याय पंचायत खड़क्यासेम के युवा कल्याण खेल मैदान पुरोला में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 30 जाति, 05 आय, 05 स्थाई प्रमाण पत्र बनाकर सेवाएं प्रदान की। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 20 बीपीएल प्रमाण पत्र सहित 15 ैम्ब्ब् प्रमाण पत्र बनाए, पंचायतीराज विभाग द्वारा 35 परिवार रजिस्टर नकल, 10 जन्म प्रमाण पत्र सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया। कृषि विभाग द्वारा 25 लोगो को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए कृषि उपकरण वितरित किए तथा उद्यान विभाग द्वारा 15 उद्यान कार्ड बनाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 10 केवाईसी, सहकारिता विभाग द्वारा लोगो को योजनाओं की जानकारी और नैनो डीएपी और यूरिया देकर लाभान्वित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 50 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई। सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 06 पूर्व सैनिकों को राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।

जनदृजन की सरकार, जनदृजन के द्वार अभियान से क्षेत्रवासियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय या तहसील नहीं जाना पड़ रहा है। ष्सरकार खुद हमारे द्वार आई है,ष् यह भाव ग्रामीणों के चेहरों पर साफ दिखाई दिया। क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं का मौके पर ही समाधान मिल रहा है तथा सभी जरूरी प्रमाण पत्र भी मौके पर बनाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख निशिता शाह सहित 23 ग्राम प्रधान, 09 क्षेत्र पंचायत सदस्य, उपजिलाधिकारी मुकेश चन्द रमोला, खंड विकास अधिकारी सुरेश चैहान, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी के.सी. बहुगुणा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |