Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: फूला गांव में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार


तिलोई/अमेठी। मोहनगंज पुलिस ने बीस और इक्कीस जनवरी की रात्रि क्षेत्र के फूला गांव में हुई लाखों रूपए कीमती सोने और चांदी के आभूषणों की चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की वारदात में सामिल चार आरोपितों की गिरफ्तारी कर उनके कब्जे से करीब बारह लाख रुपए कीमती सोने चांदी के जेवरात और नगदी की बरामदगी किया है। गौरतलब हो कि फूला गांव निवासिनी पीड़िता सेमऊ पत्नी रमेश पासी ने विगत 28 जनवरी को मोहनगंज पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया था कि 20 जनवरी को वह छत्तीसगढ़ प्रांत के दामा खेड़ा में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में गई थी।वहां से वापस 27 जनवरी को लौटी तो देखा घर का ताला टूटा था।और घर की अलमारी और बक्सों में रखे सोने,चांदी के जेवरात समेत हजारों की नगदी गायब थी।बुधवार को मोहनगंज पुलिस ने उक्त चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए मुखबिर की सूचना पर फूला गांव के ही 4 चोरों सूरज पुत्र बैजनाथ (25 वर्ष),राजकुमार पुत्र श्रीनाथ (19 वर्ष),दीपक सिंह पुत्र संतबक्श सिंह (20 वर्ष) और अर्जुन पुत्र केदारनाथ (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सूरज ने स्वीकार किया है कि उसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर परिवारिक चाचा रमेश के घर मे चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस के मुताबिक बुधवार को चारों चोर सामान का बंटवारा करने के लिए इकट्ठा हुए थे जिन्हें पुलिस टीम ने धरदबोचा। मोहनगंज पुलिस ने चारों शातिरों के विरुद्ध संगीन धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की है।

 


कई खुलासे अभी बाकी

क्षेत्र के फूला गांव में घर मे हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने पन्द्रह दिनों के अंदर खुलासा तो कर दिया लेकिन पूरे मुकुंद मजरे रमई गांव में स्थित मंदिर से लाखों रूपए कीमती सोने,चांदी के वैष्णो देवी माता के आभूषणों की चोरी,खानापुर चपरा निवासी किसान सुल्तान के घर लाखों की चोरी,भदमर निवासिनी शिक्षिका सरोजनी सिंह से चैन स्नैचिंग समेत शाहमऊ और अगरी चैराहे पर हुई करीब आधा दर्जन से अधिक चोरियों का खुलासा करना आज भी पुलिस के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |