Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः भारतीय मजदूर संघ की बैठक में नंदकिशोर कश्यप जिलाध्यक्ष, मनोज पांडे जिलामंत्री मनोनीत! लघु उद्योग रेडी पटरी कर्मचारी संघ को मिला नया नेतृत्व, पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत


पीलीभीत। भारतीय मजदूर संघ पीलीभीत की एक आवश्यक बैठक में संगठनात्मक विस्तार को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से लघु उद्योग रेडी पटरी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पद पर नंदकिशोर कश्यप तथा जिला मंत्री पद पर मनोज पांडे को मनोनीत किया गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों का उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष साधु राम दिवाकर ने की। उन्होंने कहा कि रेडी पटरी और लघु उद्योग से जुड़े कर्मचारी असंगठित क्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिनकी समस्याएं अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। ऐसे में उनके अधिकारों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत और सक्रिय संगठन की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बैठक में ब्रह्म स्वरूप वर्मा (जिला मंत्री), शेर सिंह चैहान (कोषाध्यक्ष), राजकुमार श्रीवास्तव (जिला अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ), राजेंद्र कुमार शर्मा (संयुक्त मंत्री), योगेंद्र सिंह (जिला उपाध्यक्ष) सहित अमरेश कुमार, बालक राम वर्मा, जसवीर राजपूत, प्रमोद कुमार वर्मा, श्रवण कुमार वर्मा, गंगा प्रसाद वर्मा, बंटी लोधी, राहुल राठौर, सुरेंद्र गंगवार, अंकित कुमार, सिद्धार्थ कुमार और बृजलाल राजपूत समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नंदकिशोर कश्यप ने कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और रेडी पटरी तथा लघु उद्योग से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं को प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे। वहीं जिलामंत्री मनोज पांडे ने संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को तेज करने का संकल्प दोहराया।

बैठक का समापन संगठन की मजबूती और श्रमिक हितों की रक्षा के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |