Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

न्यूयॉर्क के बर्फीले तूफान में मस्ती करते दिखीं अमीषा पटेल


बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों न्यूयॉर्क में ठंडी और बर्फीली सड़कों का मजा ले रही हैं. हाल ही में वहां भारी बर्फबारी हुई, जिसने उनके ट्रैवल प्लान्स को प्रभावित किया, लेकिन अमीषा ने इस रुकावट को मजेदार अनुभव में बदल दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह न्यूयॉर्क की सड़कों पर घुटनों तक बर्फ में चलते हुए नजर आ रही हैं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'न्यूयॉर्क - बर्फीले तूफान में फंसे हुए हैं और उड़ानें नहीं भर पा रही हैं - तो क्यों न इस बर्फबारी का भरपूर फायदा उठाया जाए?'

वीडियो में अमीषा बर्फ के गोले बनाती हुई और दोस्तों के साथ खेलती हुई दिखाई दे रही हैं. उनका यह हंसमुख और फुल ऑफ एनर्जी अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस मस्ती भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. अमीषा ने हाल ही में अपने कॉलेज के दिनों को भी याद किया. 29 साल बाद वह बोस्टन के टफ्ट्स यूनिवर्सिटी गई और अपने कॉलेज लाइफ की झलक अपने फैंस के साथ शेयर की. उन्होंने वहां अपने कैंटीन, हॉस्टल लाइफ और स्टेज परफॉर्मेंस की यादें ताजा की.

इसके अलावा उन्होंने बोस्टन के फेमस स्पॉट्स जैसे बोस्टन कॉमन्स, फेनुइल हॉल, कॉप्ले स्क्वायर, न्यूबरी स्ट्रीट और बोस्टन हार्बर में वॉक किया. फ्रीडम ट्रेल के कुछ जगहों को भी उन्होंने देखा, जहां वह पहले अक्सर घूमती थी. वर्कफ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल ने 2000 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसके बाद उन्होंने 'गदर: एक प्रेम कथा', 'हमराज', 'भूल भुलैया' और 'रेस 2' जैसी हिट फिल्में दी. उन्हें आखिरी बार फिल्म 'गदर 2' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने अपने आइकॉनिक किरदार सकीना को दोबारा निभाया था.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |