Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट व धमकी का मुकदमा


प्रतापगढ़।जिले के लालगंज तहसील क्षेत्र में एक पीड़िता व उसकी बेटी के साथ मारपीट को लेकर सांगीपुर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के उसमानपुर निवासिनी श्यामकली पत्नी हरिलाल वर्मा ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती सात फरवरी को सुबह पानी के विवाद को लेकर विपक्षियों ने गाली गलौज की। विपक्षी गांव के राजकुमार वर्मा पुत्र पुट्टी लाल एवं उसकी मां ने पीड़िता व उसकी बेटी चांदनी को लाठी डंडे से मारपीट कर चुटहिल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी राजकमल समेत दो के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |