Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः उद्योगपति राजेश मसाला की सुपुत्री का विवाह, जनप्रतिनिधियों का लगा जमावड़ा


अमेठी।  जनपद के प्रतिष्ठित उद्यमी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) की सुपुत्री के भव्य विवाह समारोह में आज भारतीय राजनीति और समाज के शीर्ष नेतृत्व का संगम देखने को मिला। इस मांगलिक उत्सव में असम के माननीय राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए, जिन्होंने नवदंपति को उज्ज्वल भविष्य का आशीष प्रदान किया। विवाह समारोह उस समय चर्चा का केंद्र बन गया जब उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला और पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह जैसे कद्दावर नेताओं ने आयोजन में शिरकत की। अतिथियों का स्वागत भारतीय परंपराओं के अनुरूप भव्यता और आत्मीयता के साथ किया गया। समारोह केवल राजनैतिक जमावड़ा मात्र नहीं रहा, बल्कि इसमें जनपद के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों की वृहद सहभागिता ने इसे एक उत्सव में बदल दिया। पारंपरिक रीति-रिवाजों और आधुनिक भव्यता के मिश्रण ने आयोजन को स्मरणीय बना दिया। अतिथियों ने आयोजन की सूक्ष्म व्यवस्थाओं और राजेश मसाला के आतिथ्य सत्कार की मुक्त कंठ से सराहना की। उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने इसे जनपद का एक ऐतिहासिक और गरिमापूर्ण वैवाहिक समारोह बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |