बलिया। जनपद के हल्दी थाना अंतर्गत दोपही (अगरौली) गांव की मूल निवासी सरिता पांडेय को युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा उत्तर प्रदेश मध्य इकाई का प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हर्ष का माहौल बन गया।
युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धिनाथ मिश्रा (सिद्धांत) ने पत्रांक स्श्रच्(त्)ध्ैछध्147, दिनांक 02 फरवरी 2026 को जारी पत्र के माध्यम से यह मनोनयन किया। पार्टी नेतृत्व ने सरिता पांडेय के कुशल नेतृत्व और युवा शक्ति पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके योगदान से उत्तर प्रदेश में पार्टी और अधिक सशक्त होगी।
सरिता पांडेय वर्तमान में कानपुर में निवास करती हैं, जबकि उनका पैतृक गांव दोपही (अगरौली), बलिया है। जैसे ही यह शुभ समाचार गांव पहुंचा, ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के दर्जनों लोगों ने फोन के माध्यम से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीणों का कहना है कि बलिया की बेटी को प्रदेश स्तर पर यह जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। लोगों को उम्मीद है कि सरिता पांडेय आगे चलकर जनहित और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएंगी।
यह मनोनयन न केवल सरिता पांडेय की राजनीतिक सक्रियता का प्रमाण है, बल्कि बलिया जिले के लिए भी एक सकारात्मक और प्रेरणादायक उपलब्धि मानी जा रही है।
