Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः 22 फरवरी को होने वाले मेगा विधिक शिविर की तैयारियों पर मंथन! मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को लेकर हुई तैयारी बैठक


बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा आदरणीय जनपद न्यायाधीशध्अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया श्री अनिल कुमार झा के आदेशानुसार दिनांक 22 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाले मेगाध्बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय, बलिया के तत्वावधान में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के सचिव श्री संजय कुमार गोंड ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रस्तावित मेगा शिविर से पूर्व लघु एवं सूक्ष्म विधिक साक्षरता तथा जागरूकता शिविरों का आयोजन कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जन-सामान्य को यह जानकारी दी जाए कि मेगा शिविर में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर प्राप्त किया जा सकेगा। बताया गया कि शिविर में वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना, किसानों से संबंधित योजनाएं, दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाएं सहित अन्य विभागीय योजनाओं से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बैठक में तहसीलदार सदर श्री अतुल हर्ष, नायब तहसीलदार बांसडीह श्री विशाल साह, नायब तहसीलदार सिकंदरपुर श्री दुर्गेश प्रसाद गोंड, नायब तहसीलदार बैरिया श्री अनिल कुमार यादव, सूचना अधिकारी श्री ऋषभ देव त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र पौत्स्यायन, जिला कार्यक्रम अधिकारी के प्रतिनिधि श्री अमरनाथ चैरसिया सहित श्री विनोद सिंह उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मेगा शिविर को सफल बनाने हेतु आपसी समन्वय से कार्य करने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |