Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सीएम सरमा आना चाहते हैं मेरे घर, आज रात लूंगा आखिरी फैसला-भूपेन कुमार बोरा


असम कांग्रेस में बड़ा राजनीतिक ड्रामा देखने को मिल रहा है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सीनियर नेता भूपेन कुमार बोरा ने सोमवार सुबह पार्टी से इस्तीफा देकर सनसनी मचा दी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा ईमेल के जरिए भेजा था। पार्टी के शीर्ष नेता उन्होंने मनाने में लगे रहे। वहीं, आज भूपेन बोरा मीडिया के सामने आए हैं। उन्होंने आज दावा किया कि सीएम सरमा भी उनसे मिलना चाहते हैं।

भूपेन बोरा ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि उन्होंने अभी इस्तीफा वापस नहीं लिया है, बल्कि परिवार और सहयोगियों से सलाह-मशविरा करने के लिए मंगलवार सुबह तक का समय मांगा है। उन्होंने कहा, 'इस्तीफा भेज दिया गया है, लेकिन आलाकमान ने इसे स्वीकार नहीं किया। मैं फैसला कल सुबह तक लूंगा।'

कांग्रेस से अपने इस्तीफे पर भूपेन कुमार बोरा ने कहा, 'कल (सोमवार), नागांव से सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और CLP लीडर देबब्रत सैकिया मेरे घर आए। उनके सामने, मैंने बाकी सभी नेताओं से कहा कि वे मेरा इस्तीफा लेटर देखें, और मैंने प्रद्युत बोरदोलोई और देबब्रत सैकिया को यह अधिकार दिया कि अगर इन दोनों नेताओं को यकीन हो जाता है कि भूपेन कुमार बोरा गलत हैं और हां, भविष्य में ऐसा कभी नहीं होगा, तो मैं अपना इस्तीफा वापस ले लूंगा।'

बोरा ने कहा, 'आज सुबह, प्रद्युत बोरदोलोई ने मुझे फोन किया। मैं पूरा दिन इंतजार करूंगा और अगर प्रद्युत बोरदोलोई और देबब्रत सैकिया मुझे यकीन दिला पाते हैं कि हां, यह असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) है, तो मैं अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए तैयार हूं।'

उन्होंने कहा, 'यह APCC नहीं है, यह अब APCC (R) है। इसलिए मैं APCC(R) में काम करने के लिए तैयार नहीं हूं। अभी यह मेरी जानकारी और समझ के हिसाब से APCC (R) नहीं है। यह AGPP, NCP, TMC जैसा APCC(R) है। यह APCC (R) के अंदर है। आप जाकर एनालाइज करें।'

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |