Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तमिलनाडु में शोभा यात्रा के दौरान अचानक पलट गया रथ, हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल


तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में एक मंदिर के उत्सव के दौरान अचानक रथ पलट गया, इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोभा यात्रा में निकला 60 फुट ऊंचा रथ अचानक पलट गया। ये रथ मयनाकोलई उत्सव का हिस्सा था। जानकारी के मुताबिक, मृतकों के सम्मान में मयना कोल्लई उत्सव मनाया जाता है, जिसके लिए रथ यात्रा निकाली जाती है और जश्न के लिए रथ को तैयार किया जाता है। इससे पहले भी कुछ सालों पहले शोभा यात्रा का रथ पलट गया था।

साल 2024 में भी इसी मंदिर के रथ उत्सव के दौरान रथ तब पलट गया था जब पलारू नदी के किनारे अंगलापरमेस्वरी अम्मन की मूर्ति ले जाने की तैयारी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि जैसे ही भक्तों ने रथ को घुमाने की कोशिश की, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और ऊपरी हिस्सा ढह गया था। घटना में 30 वर्षीय विमलराज वेनमानी रथ के नीचे फंस गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |