अमेठीः सराहनीय कार्य! तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार
February 09, 2026
अमेठी। जनपद के थाना संग्रामपुर पुलिस ने एक सराहनीय कार्य किया है, पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ एक युवक को सलाखो के पीछे भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना संग्रामपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शिवम वर्मा पुत्र सीताराम वर्मा निवासी ग्राम शिवरामपुर मजरे सहजीपुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । उक्त कार्यवाही मे उ0नि0 रामप्रकाश यादव, का0 नरेन्द्र कुमार व का0 जसवन्त यादव सामिल रहे। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 01 जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । अभियुक्त की जामा तलाशी के दौरान पुलिस तब हतप्रभ रह गई जब उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा और 01 जीवित कारतूस (12 बोर) बरामद हुआ। सार्वजनिक सुरक्षा के दृष्टिगत अवैध शस्त्र रखना एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है, जिसके चलते पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया।
