Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः महापौर ने मृतक आश्रितों को सौंपे नियुक्ति पत्र, नगर निगम में मिला रोजगार का अवसर


लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में गुरुवार को एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम उन परिवारों के लिए राहत का संदेश लेकर आया, जिन्होंने अपने परिजनों को सेवा के दौरान खो दिया था। नगर निगम द्वारा उन्हें रोजगार प्रदान कर आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान महापौर ने कुल 13 मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें शेखर, रागिनी, विकास भारती, बीनू, रितिक गहरवाल,अवनीश कुमार, पिन्की,आकाश कुमार भारती, सुभाष धानुक, नीरज कुमार, शिवांशू भारती, काजल और शिवम भारती शामिल हैं। इन सभी मृतक आश्रितों को सफाई कर्मी के पद पर नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी पी.के. श्रीवास्तव, प्रभारी अधिकारी अधिष्ठान विकास सिंह सहित नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नवनियुक्त कर्मचारियों को विभागीय नियमों और कार्य जिम्मेदारियों की जानकारी भी दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |