Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः नगर निगम में 06 फरवरी को आयोजित होगा ‘संपूर्ण समाधान दिवस


लखनऊ। शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा शुक्रवार, 06 फरवरी को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को आयोजित किए जाने की परंपरा के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय, लालबाग स्थित त्रिलोकनाथ सभागार में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।

संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता महापौर  सुषमा खर्कवाल द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई करेंगे और यथासंभव तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।

इस समाधान दिवस में मुख्य रूप से गृहकर, जलकर, कर निर्धारण (ळप्ै सर्वेक्षण के उपरांत आपत्तियाँ), सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, सड़क एवं गली मरम्मत, सीवर व ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, जल आपूर्ति सहित अन्य नगर निगम से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की जाएगी।

नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि गृहकर एवं जलकर से संबंधित आपत्तियों पर जोनवार सुनवाई की जाएगी और आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर मौके पर ही समाधान प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। 

समाधान दिवस पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, सभी जोनल अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में नागरिकों के उपस्थित रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |