Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुसाफिरखानाः एसडीएम ने लगाई ग्राम चौपाल


मुसाफिरखाना/अमेठी। उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना अभिनव कनौजिया ने कल विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत निसूरा (जगदीशपुर) में ग्राम चैपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चैपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और अपनी-अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। ग्राम चैपाल के दौरान कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शासन की मंशा के अनुरूप उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। ग्राम चैपाल के माध्यम से प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |