Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रिजिजू ने जारी किया वीडियो! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकाया, स्पीकर को कहे गए अपशब्द


केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा स्पीकर के चेंबर में हंगामे के मामले से जुड़ा वीडियो जारी किया है. उन्होंने कहा स्पीकर के कमरे में कांग्रेस सांसदों ने अवैध रूप से वीडियो क्लिप बनाया, जिसमें 20 से 25 कांग्रेस सांसद, लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुसकर उनको अपशब्द कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दे रहे हैं. रिजिजू ने कहा, उनकी पार्टी (बीजेपी) सदन में बहस और चर्चा में विश्वास रखती है ना कि सांसदों को धमकी देने के लिए प्रोत्साहित करती है.

इससे पहले बुधवार (11 फरवरी) को भी रिजिजू ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा था. बातचीत में केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री ने कहा, "लोकसभा के चैंबर में करीब 20 से 25 सांसद घुस गए और उनको गालियां दीं, मैं भी वहां पर मौजूद था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बेहद सरल इंसान हैं, वरना बेहद सख्त कार्रवाई की जाती. रिजिजू ने आगे कहा, यह सब तब हुआ, जब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल समेत सीनियर कांग्रेस नेता भी अंदर मौजूद थे और वे उन्हें लड़ने के लिए उकसा रहे थे..."

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में कुछ सांसदों ने वीडियो शूट किया था, जिसे मीडिया में प्रचारित किया गया. स्पीकर का चैंबर सदन का हिस्सा माना जाता है, यहां किसी भी तरह की वीडियो रिकॉर्डिंग नियमों के खिलाफ है. मामले को लेकर जांच जारी है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 4 फरवरी को बनाया गया. वीडियो बनाने का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है. वीडियो शूट को लेकर जांच की जा रही है और दोषी सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |