Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: शिवजन्मोत्सव में शामिल होने आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्यसभा सांसद नवीन जैन के निवास पर किया आत्मीय रात्रिभोज


आगरा। देवेंद्र फडणवीस ने आगरा के आगरा फोर्ट पर आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (शिवजन्मोत्सव) समारोह में भाग लेने के लिए आगरा प्रवास के दौरान राज्यसभा सांसद नवीन जैन के निवास पर पहुंचकर आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांसद के आवास पर रात्रि भोजन भी किया।

सांसद नवीन जैन एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शॉल ओढ़ाकर, जटा युक्त नारियल भेंट कर, तिलक लगाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आत्मीयता और सौहार्द का वातावरण बना रहा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शिवजन्मोत्सव के मुख्य समारोह में शामिल होने आगरा आए थे। समारोह में वीरता, राष्ट्रभक्ति और सुशासन के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज के अद्वितीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात मुख्यमंत्री सीधे सांसद नवीन जैन के निवास पहुंचे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के आधिकारिक प्रोटोकॉल में यह भेंट पूर्व निर्धारित नहीं थी, फिर भी उन्होंने व्यक्तिगत स्नेह और आत्मीय संबंधों को महत्व देते हुए यह विशेष मुलाकात की।

इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार , विधायक प्रशांत बंशिवाल आगरा भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, भाजपा युवा नेता वैभव जैन, रेनू जैन, प्रीली जैन, कीर्ति जैन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। अनौपचारिक चर्चा के बीच संपन्न हुई यह भेंट आपसी विश्वास, राजनीतिक शिष्टाचार और सुदृढ़ संबंधों का प्रतीक मानी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |