हाथरसः आर सेटी सासनी में ’वृहद ऋण शिविर’ का आयोजन किया गयाद्य शिविर में 300 से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया
February 20, 2026
हाथरस। एसएलवीसी लखनऊ, मिशन निदेशक महोदय लखनऊ एवं आयुक्त महोदया अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ के निर्देशों के क्रम में दिनांक 20.02.2026 को आर सेटी सासनी में ’वृहद ऋण शिविर’ का आयोजन किया गयाद्य शिविर में 300 से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा शाखा प्रबंधकों द्वारा अपनी बैंकों की स्टाल लगाकर ऋण वितरण किया गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के अंतर्गत 117 आवेदकों के आवेदनों पर बैंक द्वारा स्वीकृत तथा 53 आवेदकों पर बैंकों द्वारा ऋण वितरण किया गया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत चार लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया। अग्रणी जिला प्रबंधक केनरा बैंक द्वारा अवगत कराया गया कि शिविर में बैंकों द्वारा पीएम सूर्य घर योजना, पीएमएफई आदि ऋण संबंधी योजनाओं में कुल 210 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा शिविर की अध्यक्षता की गई एवं पांच लाभार्थियों को मंच पर ऋण वितरण का चेक प्रदान किया गया , शिविर में उपायुक्त उद्योग, उप जिलाधिकारी, सासनी , खंड विकास अधिकारी सासनी, अग्रणी जिला प्रबंधक एवं जनपद की समस्त बैंकों के जिला समन्वयक एवं शाखा प्रबंधक, निदेशक आरसेटी , आदि उपस्थित रहे।
