लखनऊ । पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेन्द्र सिंह सेंगर के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के कुशल पर्यवेक्षण व अपर पुलिस उपायुक्त रल्लापल्ली बसंथ कुमार तथा सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज महोदय श्री विकास कुमार पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी की पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाला गिरफ्तार।
02-घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 10/02/2026 को शिकायतकर्ता द्वारा सूचना दिया गया कि मेरी बेटी जिसकी उम्र लगभग 15 वर्ष की होगी, को तीन माह पहले पिन्टु गौतम पुत्र राम औतार निवासी ग्राम श्रीगढ परईया पूरे लक्ष्मण का पुरवा थाना शिवगढ रायबरेली मेरी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। हम लोगो चोरी छुपके बदनामी के डर से अपनी बेटी आशिया बानो को इधर उधर तलाश कर रहे थे। दिनांक 08ध्02ध्2026 को मुझे किसी के माध्यम से जानकारी मिली कि मेरी बेटी को पिन्टु गौतम अपनी बड़ी बहन के यहां मुरलीनगर मोहनलालगंज के पास छोड़कर भगा गया है। इसके बाद आज जब मेरी बेटी वापस घर आ गयी है तथा हम लोगो ने उससे पूरी बात की जानकारी की तब उसने घटना के बारे में पूरी जानकारी हम लोगो को दी कि उसे पिन्टु गौतम तीन माह पहले पुरसैनी से बहला फुसला कर शादी के लिए भगा ले गया था। इस सूचना पर थाना मोहनलालगंज में मु0अ0स0 50ध्26 धारा 87ध्137(2) ठछै पंजीकृत किया गया था। विवेचना से अभियुक्त के विरुद्ध अपराध के पर्याप्त साक्ष्य पाये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था। आज दिनांक 11.02.2026 को मुरलीनगर मोहनलालगंज से समय 08.25 पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-पिन्टु गौतम पुत्र राम औतार निवासी श्रीगढ परईया पूरे लक्ष्मण का पूरबा थाना शिवगढ जनपद रायबरेली उम्र करीब 23 वर्ष, व्यवसाय- पेटरा 1. उ0नि0 श्री साजिद अली 2. उ0नि0 श्री अनुज गुप्ता 3. का0 अरुण कुमार यादव।
