Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस! प्रधान आशा तिवारी होगी सम्मानित


अमेठी। जिले के ब्लॉक भेंटुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत गुंगवाछ की प्रधान आशा तिवारी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता तथा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जा रहा है। प्रधान आशा तिवारी ने तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए ग्राम पंचायत में विकास की नई मिसाल कायम की है। उनके प्रयासों से पंचायत क्षेत्र में सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य लगातार किया गया है। गरीब एवं वंचित वर्ग के उत्थान, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके नेतृत्व में गांव में बुनियादी सुविधाओं के विकास, स्वच्छता, आवास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेजी आई है। इसी कारण उन्हें जिले में एक सक्रिय और कर्मठ महिला जनप्रतिनिधि के रूप में पहचान मिली है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मिलने वाला यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों की सराहना है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |