टीवी पर 'तुलसी' ने जमाई धाक, नए शो ने बिगाड़ा 'अनुपमा' का खेल
February 26, 2026
टीवी सीरियल्स देखने वाले दर्शकों को टीआरपी रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है. अब इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ चुकी है, जिसमें बहुत ही बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. नागिन 7 तो टॉप 5 से बाहर ही हो चुका है. चलिए जानते हैं किन शोज ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है.
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. शो में दिखाए जाने वाले ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों को एंटरटेन करने में कामयाब साबित हो रहे हैं. ऐसे में स्मृति ईरानी के इस शो ने 1.9 रेटिंग के संग नंबर 1 टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पोजिशन हासिल किया है.
इस बार टीआरपी लिस्ट में नंबर 2 पर 'अनुपमा' ने नहीं बल्कि 'तुम से तुम तक' ने अपनी जगह बनाई है. इस सीरियल को टीआरपी लिस्ट में 1.8 रेटिंग मिली है. शरद केलकर का ये शो शुरू से ही लोगों का फेवरेट बना हुआ है.
टीआरपी लिस्ट में इस बार 'अनुपमा' को तगड़ा झटका लगा है. पिछले हफ्ते ये शो नंबर 2 के पोजिशन पर था. लेकिन, इस बार रुपाली गांगुली का शो 1.8 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.
'गंगा माई की बेटियां' लगातार दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब साबित हो रही है. इसी वजह से इस शो की एंट्री टॉप 5 में हो चुकी है. शो ने 1.8 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है.
टीवी के पॉपुलर शो में से एक माने जाने वाले 'वसुधा' ने भी टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है. इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिला है. ऐसे में 1.7 रेटिंग के संग शो ने टीआरपी लिस्ट में पांचवां स्थान हासिल किया है.
प्रियंका चाहर चौधरी के शो 'नागिन 7' की रेटिंग में भारी गिरावट देखने को मिली है. पिछले हफ्ते ये शो नंबर तीन पर था. लेकिन, इस बार टॉप 5 से बाहर हो चुका है. साथ हीशो ने 1.6 रेटिंग के साथ छठा स्थान हासिल किया है. इस लिस्ट में 1.5 रेटिंग के साथ 'उड़ने की आशा' ने सातवां स्थान हासिल की है. 'लाफ्टर शेफ' ने 1.5 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में आठवां नंबर हासिल किया है. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि रेटिंग में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रही. 1.5 रेटिंग के साथ ये शो नौंवे स्थान पर है. 'मिस्टर और मिसेज परशुराम' ने 1.4 रेटिंग के साथ दशवां स्थान हासिल किया है
