Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. ए. के. त्रिपाठी को लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट एवं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में किया जायेगा सम्मानित


लखनऊ। राजधानी के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. ए. के. त्रिपाठी को 10 अप्रैल 2026 को ब्रिटिश पार्लियामेंट लंदन तथा 12 अप्रैल 2026 को यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर वे अपने शोध कार्य एवं शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे, जिनमें वेट लॉस, पेट रोग, किडनी एवं गॉल ब्लैडर की पथरी, यूरिया-क्रिएटिनिन, बच्चेदानी की गांठ, इनफर्टिलिटी, ऑटिज्म, त्वचा रोग, सेक्स रोग एवं मानसिक रोगों पर विशेष चर्चा होगी।11 अप्रैल को वे नेचर हिस्ट्री म्यूजियम लंदन का भी भ्रमण करेंगे। बताया गया है कि होम्योपैथी के क्षेत्र में एक लाख से अधिक जटिल एवं असाध्य रोगों के सफल उपचार के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है।डॉ. हैनीमैन चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से डॉ. त्रिपाठी अब तक 3000 से अधिक निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर चुके हैं। वे पूर्व में दुबई, जर्मनी, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, मलेशिया, कजाकिस्तान, रूस, वियतनाम, नेपाल सहित कई देशों में अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं।लखनऊ में वे जर्मन होम्योपैथिक क्लिनिक, बी-24, कैंपवेल रोड, आजाद नगर, बालागंज में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |