Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: अनाधिकृत प्लास्टिक के बैग की विक्रय एवं भंडारण करने पर प्रशासन की कड़ी कार्यवाही! उप जिलाधिकारी हरिद्वार ने ज्वालापुर कटहरा बाजार में स्थित एवरग्रीन पॉलिपैक से 06 कुंतल पॉलीथिन बैग किए गए जब्त


हरिद्वार। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जनपद में अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री एवं उपयोग करने वाले पर जुर्माना लगाने हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा विगत दिनों आदेश निर्गत किया गया था। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज उप जिलाधिकारी हरिद्वार राजस्व टीम एवं पुलिस बल के साथ ज्वालापुर कटहरा बाजार स्थित एवरग्रीन पॉलिपैक के दुकान पर छापेमारी की कार्यवाही की गई।

उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि निरीक्षण के दौरान एवरग्रीन पॉलिपैक की दुकान से अनाधिकृत एवं बैन पॉलीथिन के बैग बरामद किए गए,जो कि 06 कुंटल पॉलीथिन के बैग थे,जिन्हें जब्त किया गया।

उन्होंने अवगत कराया कि अनधिकृत बैन पॉलीथिन के बैग का भंडारण एवं विक्रय करने पर संबंधित दुकानदर का  एक लाख का चालान किया गया।उन्होंने कहा कि अनाधिकृत प्लास्टिक एवं बैग का भंडारण, विक्रय एवं उपयोग करने वालों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है,अनाधिकृत प्लास्टिक का उपयोग करने वाले पर नियमानुसार चालान की कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान रेल चैकी ज्वालापुर के इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार, तहसीलदार सचिन कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |