Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठी: पुलिस को चकमा देकर फरार अभियुक्त गिरफ्तार


अमेठी! बीते दिन थाना जामो पुलिस को चकमा देकर फरार अभियुक्त को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है!

पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सोशल मीडिया व अन्य मीडिया प्लेटफॉर्मों पर प्रसारित खबर _“थाना जामो पुलिस की अभिरक्षा से फरार अभियुक्त_” के संदर्भ में सादर अवगत कराना है कि दिनांक 23 फरवरी 2026 को थाना जामो पुलिस द्वारा एऩसीआर सं0 13/26 में अभियुक्त विभम सिंह उर्फ सत्यम सिंह पुत्र राजबक्श सिंह निवासी ग्राम धनेपुर थाना जामो जनपद अमेठी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बी0एन0एस0एस0 की कार्यवाही करते हुये उपजिला मजिस्ट्रेट महोदय तहसील गौरीगंज पेशी हेतु ले जाया जा रहा था । रास्ते में अभियुक्त उपरोक्त पुलिस अभिरक्षा से भाग गया था । उपरोक्त प्रकरण के संबन्ध में थाना जामो पर मु0अ0सं0 45/26 धारा 262 बी0एन0एस0 बनाम अभियुक्त विभम सिंह उर्फ सत्यम सिंह पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर प्रयास किये जा रहे थे । पुलिस की माने तो दिनांक 24.02.2026 को थाना जामो पुलिस द्वारा अभियुक्त विभम सिंह उर्फ सत्यम सिंह पुत्र राजबक्श सिंह निवासी ग्राम धनेपुर थाना जामो जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया जा चुका है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |