Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता में भगत सिंह टीम बनी चैम्पियन! चन्द्रशेखर आजाद टीम को हराकर भगत सिंह ने जीता ट्रॉफी, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान


बाघराय/प्रतापगढ़। जनपद के विकास खण्ड बिहार क्षेत्रांतर्गत मण्डल भासौं (पूरे हरि किशुन) में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के सौजन्य से युवक मंगल दल वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दूर-दराज क्षेत्रों से आई विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन स्थल पर खेल प्रेमियों की भारी भीड़ मौजूद रही और पूरे क्षेत्र में खेल भावना का माहौल देखने को मिला। इस वॉलीबाल प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक मुकाबला चन्द्रशेखर आजाद टीम और भगत सिंह टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें भगत सिंह टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 15 प्वाइंट के अंतर से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। कार्यक्रम के आयोजक इंजीनियर राज कुमार पटेल द्वारा सभी अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्थानीय युवाओं का भी विशेष योगदान रहा। भावी प्रधान उदयराज पटेल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, एकता और टीम भावना विकसित करती हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। वरिष्ठ पत्रकार अजय पाण्डेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार करते हैं। युवाओं को खेलों में निरंतर भाग लेना चाहिए। आयोजन समापन के अवसर पर इंजीनियर राज कुमार पटेल के द्वारा सभी खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल पहनाकर एवं उनको अपने कैरियर को अपने हाथों से लिखने के लिए डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। साथ ही महाशिवरात्रि के पावन पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए आए हुए सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। और भविष्य में ऐसे ही खेलकूद के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रतियोगिता कराने के लिए अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान महरानीदीन पटेल, शिव शंकर पटेल, रवि शंकर, राम लखन दुबे, जय प्रकाश पटेल (यू.पी.पी), हरद्वारी लाल नेता, राम कैलाश, मनीष कुमार, रघुवीर पटेल, भारत लाल, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार सहित युवक मंगल दल के पदाधिकारी व अन्य सम्मानित गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |